Shah Rukh-Salman Eid VIDEO: शाहरुख और सलमान खान ऐसे दी ईद की मुबारकबाद, घर के बाहर दिखा फैंस का हुजूम
शाहरुख खान और सलमान खान ने शनिवार को ईद के मौके पर अपने आवास के बाहर जमा हुए सैकड़ों प्रशंसकों का अभिवादन किया.
मुंबई, 22 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान ने शनिवार को ईद के मौके पर अपने आवास के बाहर जमा हुए सैकड़ों प्रशंसकों का अभिवादन किया.
#WATCH | Mumbai: Actor Shah Rukh Khan along with his son Abram greets fans, on the occasion of #EidUlFitr, outside his residence 'Mannat'. pic.twitter.com/g4nT6HRtbS
— ANI (@ANI) April 22, 2023
शाहरुख खान ने अपनी तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘इस उत्सव के दिन आप सभी को देखकर बहुत अच्छा लगा. आइए प्यार फैलाएं.. और ईश्वर की कृपा हम सब पर बनी रहे... ईद मुबारक.’’
The Sea of Fans & Devotees of The Biggest Megastar of All Time #SalmanKhan𓃵 .#KisiKaBhaiKisiKiJaan pic.twitter.com/x9Cq0v42QD
— Sahil:/ (@SahilShaikh2712) April 22, 2023
सलमान खान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने घर की बालकनी में आए और भीड़ की ओर हाथ हिलाकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी. सलमान के साथ उनके पिता और अनुभवी लेखक सलीम खान और कुछ अंगरक्षक भी मौजूद थे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को ईद मुबारक!’’
ईद, रमजान के पावन महीने के खत्म होने का प्रतीक है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

