बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आएंगे शाहरुख खान और कैटरीना कैफ?

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था. फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में थे.

अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आएंगे शाहरुख खान और कैटरीना कैफ?
शाहरुख खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था. फिल्म में  कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में थे. किंग खान के अभिनय को तो फैन्स ने खूब पसंद किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. इसके बाद शाहरुख ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है. अब खबरों की माने तो शाहरुख अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की 'सत्ते पे सत्ता' (Satte Pe Satta) के रीमेक में नजर आ सकते हैं.

साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी. ये एक कॉमेडी फिल्म थी और अमिताभ बच्चन का इस फिल्म में डबल रोल था. फिल्म में हेमा मालिनी ने इंदु का किरदार निभाया था. ट्रेड और एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक सुमित कडेल ने एक ट्वीट कर लिखा कि, " 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं. फराह खान फिल्म का निर्देशन कर सकती हैं. अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हई है. अभी ये अफवाह ही है."

यह भी पढ़ें:- अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान खोज रहे हैं नया काम, ट्विटर पर कही ये बड़ी बात

रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना कैफ फिल्म की लीड एक्ट्रेस बन सकती है. इससे पहले शाहरुख खान और कैटरीना कैफ 'जीरो'के अलावा 'जब तक है जान' में भी नजर आ चुके है. इन दोनों ही फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).