बॉलीवुड

शाहरुख खान के फैंस के लिए आई गुड न्यूज, इस हिरोइन के साथ मिलकर करेंगे धमाकेदार वापसी

फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में शाहरुख का जलवा 2020 में दिखाई दे सकता है.

शाहरुख खान के फैंस के लिए आई गुड न्यूज, इस हिरोइन के साथ मिलकर करेंगे धमाकेदार वापसी
शाहरुख खान (Image Credit: Instagram)

फिल्म जीरो (Zero) के फ्लॉप होने के बाद से ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कोई फिल्म साइन नहीं की है. जिसके बाद से ही फैंस लगातार उनकी नई फिल्म के ऐलान का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. एक साल से ज्यादा लंबे इस ब्रेक के बाद अब किंग खान का जलवा 2020 में दिखना तय माना जा रहा है. क्योंकि अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए हामी भर दी है. रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख का दम राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की अगली फिल्म में दिखाई देगा. फिल्मफेयर में छपी खबर के मुताबिक शाहरुख ने राजकुमार हिरानी की फिल्म साइन कर ली है. इसके साथ ही इस फिल्म में शाहरुख के अपोसिट नजर आएंगी करीना कपूर खान भी. यानि फिल्म रा वन के बाद अब शाहरुख और करीना एक बार फिर साथ दिखाई देंगे. हालांकि शाहरुख और करीना दोनों की तरफ से अभी तक इस खबर पर कोई मोहर नहीं लग पाई है.

जाहिर है ये खबर शाहरुख के फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं होने जा रही है. क्योंकि साल 2018 में आई फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. फिल्म में शाहरुख ने एक बौने आदमी का किरदार निभाया था. जबकि उनके अपोसिट अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस नजर आई थी.

जबकि करीना कपूर खान फिल्म अपनी आखिरी फिल्म गुड न्यूज से बॉक्स ऑफिस पर पहले अपना दम दिखा चुकी हैं. सो ऐसे में देखना होगा कि राजकुमार हिरानी जैसे काबिल डायरेक्टर का हाथ पकड़ क्या शाहरुख खान फ्लॉप फिल्मों के इस सिलसिले को तोड़ पाते हैं?

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).