बॉलीवुड

Naseeb Se Teaser: Kartik Aaryan और Kiara Advani स्टारर Satya Prem Ki Katha के सॉन्ग 'नसीब से' का टीजर आया सामने, कल इस वक्त रिलीज होगा गाना (Wath Video)

'सत्यप्रेम की कथा' से पहले गाने का टीजर जारी कर दिया गय है. इसके बोल 'नसीब से' हैं. गाने में नजर आ रही कार्तिक और कियारा की जादुई जोड़ी एक बार फिर फैन्स पर अपना जादू चलाने में कामयाब होती दिख रही है.

Naseeb Se Teaser: Kartik Aaryan और Kiara Advani स्टारर Satya Prem Ki Katha के सॉन्ग 'नसीब से' का टीजर आया सामने, कल इस वक्त रिलीज होगा गाना (Wath Video)
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

Satyaprem Ki Katha Song Naseeb Se Teaser: कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' के दिलचस्प टीजर को देखने के बाद, सोशल मीडिया पर हर तरफ फिल्म के गाने को ट्रेलर से पहले रिलीज करने की डिमांड उठ रही थी. ऐसे में मेकर्स ने फैन्स की इस विश को पूरी करने हुए फिल्म से पहले गाने का एक टीजर जारी कर दिया है. इसके बोल 'नसीब से' हैं. गाने में नजर आ रही कार्तिक और कियारा की जादुई जोड़ी एक बार फिर फैन्स पर अपना जादू चलाने में कामयाब होती दिख रही है. Satyaprem Ki Katha Wrap Up: Kartik Aaryan और Kiara Advani स्टारर 'सतत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग हुई पूरी, एक्टर ने खुशी जताते हुए शेयर की तस्वीरें (View Pics)

गाने का टीजर वास्तव में उन दर्शकों के लिए एक ट्रीट के रूप में सामने आया है, जो फिल्म के टीजर में फिल्म के म्यूजिक को सुन उसके पूरी तरह से सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बता दें, 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी स्क्रीन पर वापस आ रही है और ऐसे में फिल्म के जारी पहले गाने के इस टीजर ने यकीनन गाने की रिलीज के लिए उत्साह को डबल कर दिया है.  देखें टीजर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

'नसीब से' गाने के टीजर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को एक साथ देखने के बाद कह सकते हैं कि यह इस साल की बड़ी म्यूजिकल रोमांस फिल्म होने वाली है. इस गाने को जहां पायल देव ने कंपोज़ किया हैं, वहीं पायल देव के साथ विशाल मिश्रा ने इसे खूबसूरती से गाया है. गाने के बोल ए.एम. तुराज़ के हैं. यह गाना कल सुबह 11 बजे रिलीज होने वाला है. समीर विद्वांस द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. Citadel 2: Priyanka Chopra और Richard Maiden स्टारर स्पाई थ्रिलर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, जो रूसो आगामी सभी एपिसोड का करेंगे निर्देशन (View Poster)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).