बॉलीवुड

Satyamev Jayate 2: जॉन अब्राहम शूटिंग के दौरान हुए घायल, पहुंचे बनारस के अस्पताल में

खबर के मुताबिक शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम के हाथों में चोट लग गई. जॉन को ये चोट एक एक्शन सीन के दौरान लगी. जिसमें जॉन की उंगलियां घायल हो गई.

Satyamev Jayate 2: जॉन अब्राहम शूटिंग के दौरान हुए घायल, पहुंचे बनारस के अस्पताल में
सत्यमेव जयते 2 लेकर आ रहे हैं जॉन अब्राहम (Photo Credits: Instagram)

जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी नई फिल्म सत्यमेव जयते 2 (Satyamev Jayate 2) की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म की इस शूटिंग के सिलसिले में बॉलीवुड का ये माचोमैन वाराणसी पहुंचा था. लेकिन अब जॉन को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम के हाथों में चोट लग गई. जॉन को ये चोट एक एक्शन सीन के दौरान लगी. जिसमें जॉन की उंगलियां घायल हो गई. उन्हें ये चोट चेत सिंह फोर्ट के पास शूटिंग के दौरान लगी. जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहम को लगी ये चोट ज्यादा गहरी नहीं है. एक्स-रे में जॉन की रिपोर्ट नार्मल आई है. हालांकि हाथों में सूजन देख यूनिट के लिए चिंतित जरूर हो गए थे. जिसके बाद उन्हें गुपचुप तरीके से अस्पताल ले जाया गया. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. वहां मौजूद लोगों ने जॉन को पहचान लिया. वो बनारस में 30 दिसंबर तक शूटिंग करेंगे.

जॉन अब्राहम ने इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने में शुरू की थी. जिसे अगले साल मई तक रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. ये फिल्म जॉन की फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वल है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जॉन के साथ अपोसिट दिव्या खोसला कुमार भी नजर आने जा रही हैं. इसके अलावा जॉन आने वाले समय में शाहरुख खान की फिल्म पठान और अटैक में नजर आने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).