Sargun Mehta ने 'सोहरियां दा पिंड आ गया' को बताया प्यार, प्रतिशोध का मिश्रण
हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अभिनीत फिल्म 'कटपुतली'( CUTTPUTALLI) में नजर आईं अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने साझा किया कि उनकी पंजाबी फिल्म 'सोहरियां दा पिंड आ गया' में रोमांस और प्रतिशोध का अनोखा मिश्रण है जो इसे एक आदर्श परिवारिक मनोरंजन फिल्म बनाता है. फिल्म में पंजाबी अभिनेता-गायक गुरनाम भुल्लर भी हैं. इस बारे में विस्तार से बताते हुए,
हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अभिनीत फिल्म 'कटपुतली'( CUTTPUTALLI) में नजर आईं अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने साझा किया कि उनकी पंजाबी फिल्म 'सोहरियां दा पिंड आ गया' में रोमांस और प्रतिशोध का अनोखा मिश्रण है जो इसे एक आदर्श परिवारिक मनोरंजन फिल्म बनाता है. फिल्म में पंजाबी अभिनेता-गायक गुरनाम भुल्लर भी हैं. इस बारे में विस्तार से बताते हुए, यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने ब्लैक हॉट ड्रेस में ढाया कहर, एक्ट्रेस की हॉटनेस देख यूजर्स का छूटा पसीना (See Pics)
अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, "मुझे इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया क्योंकि यह फिल्म रोमांस से शुरू होती है, लेकिन बहुत जल्द बदले में बदल जाती है जो फिल्म का सबसे मजेदार हिस्सा है. दर्शकों को इसमें मेरे और गुरनाम के बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी."
फिल्म के बारे में बात करते हुए, गुरनाम ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग एक मजेदार सवारी थी क्योंकि कहानी बहुत अनोखी और रोमांचक है. प्रेम कहानियां आमतौर पर एक सुखद अंत के साथ समाप्त होती हैं, लेकिन इसमें यह रोमांस से शुरू होती है और एक पूर्व प्रेमी से बदला लेने के एक प्रयास के साथ समाप्त होती है."
अंकित विजन, नवदीप नरूला और गुरजीत सिंह द्वारा निर्मित फिल्म को क्षितिज चौधरी ने निर्देशित किया है और अंबरदीप सिंह ने लिखा है. इसमें जस बाजवा, जैस्मीन बाजवा, शिविका दीवान, हरदीप गिल और मिंटू कापा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म का वल्र्ड डिजिटल प्रीमियर जी5 पर 23 सितंबर को होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

