साउथ सुपरस्टार Vijay Deverkonda से पहली बार मिली Sara Ali Khan
तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा से मिलने का पल बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के लिए एक 'फैन मोमेंट' रहा. सारा ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय संग अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों सेल्फी लेते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से मिलने का पल बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) के लिए एक 'फैन मोमेंट' रहा. सारा ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय संग अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों सेल्फी लेते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में विजय ने ग्रे कलर का टी-शर्ट पहन रखा है, जबकि सारा ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
अभिनय की बात करें, तो विजय की अगली फिल्म 'लाइगर' (Liger) 9 सितंबर, 2021 को रिलीज होने वाली है, जबकि सारा हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1) में अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) संग नजर आई थीं. यह भी पढ़े: Sara Ali Khan Photos: सारा अली खान ने बीच सड़क पर खड़े होकर करवाया फोटोशूट, ब्लैक लुक देख रह जाएंगे दम
View this post on Instagram
आने वाले समय में अभिनेत्री फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी. फिल्म में अक्षय कुमार, धनुष और निम्रत कौर हैं. इसका निर्देशन आनंद एल.राय कर रहे हैं. हिमांशु खुराना द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

