Sara Ali Khan Photos: सारा अली खान ने स्विमिंग पूल में बिकिनी पहनकर पोस्ट की मजेदार फोटोज, हॉट अंदाज में आई नजर
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सारा अली खान भी इन दिनों अपने परिवार के साथ मौजूद हैं और टाइम स्पेंड कर रही हैं. लॉकडाउन के चलते सारा भी अब मानों ब्रेक पर हैं और ऐसे में अपने इस खाली समय में अपनी हॉबीज को पूरा करती हुई दिखाई दे रही हैं.
Sara Ali Khan Photos: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सारा अली खान भी इन दिनों अपने परिवार के साथ मौजूद हैं और टाइम स्पेंड कर रही हैं. लॉकडाउन के चलते सारा भी अब मानों ब्रेक पर हैं और ऐसे में अपने इस खाली समय में अपनी हॉबीज को पूरा करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ सारा हर वो चीज कर रही हैं जो उन्हें खुशी दे. सारा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है जिसमें वो स्विमिंग पूल में बिकिनी (Bikini) पहनकर नहाती हुई नजर आ रही हैं.
इंटरनेट पर आई इन फोटोज में देखा गया कि सारा यूनिकॉर्न ट्यूब में बैठी हुई अपने मस्तीभरे अंदाज में पोज कर रही हैं और इसी के साथ वो स्विमिंग पूल में जमकर एन्जॉय कर रही हैं. इस पोस्ट के साथ ही सारा ने इंस्टाग्राम पर अंग्रेजी में एक कविता भी पोस्ट की है.
सारा ने लिखा, "तूफान के पहले की आंधी, ये सारा और उनके यूनिकॉर्न के तरीकों को नहीं बिगाड़ पाएगी. मौसम बदलेगा, बरसात बदलाव लाएगी. हम इसे स्वीकार करेंगे."
सारा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रही है और लोग भी उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. गौरतलब है कि सारा की पिछली फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में नाकामयाब रही थी. अब वो जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर. 1' और अक्षय कुमार, धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

