Sara Ali Khan Birthday: जान्हवी कपूर ने बेहद ही खास अंदाज में दोस्त सारा अली खान को दी जन्मदिन की बधाई, फोटो की शेयर
जान्हवी और सारा अली खान ना केवल एक दौर की एक्ट्रेस है. बल्कि अच्छी दोस्त भी हैं और दोनों कई बार साथ साथ वर्कआउट करते हुए भी स्पॉट होती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके इस जन्मदिन के मौके पर तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में सारा अली खान की खास दोस्त जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोशल मीडिया पर बेहद ही दिलचस्प अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने सारा अली खान संग एक पुरानी फोटो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. जान्हवी कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये साल यादों से भरा हो. रचनात्मक जर्नी हो, अच्छा खान, बेहतर एब्स और ढेर सारी खुशियां, सफलता और प्यार हो. अपनी एक्स्ट्रा एनर्जी को फैलाते रहो. जिसके लिए हर कोई आपसे प्यार करता है.
आपको बता दे कि जान्हवी और सारा अली खान ना केवल एक दौर की एक्ट्रेस है. बल्कि अच्छी दोस्त भी हैं और दोनों कई बार साथ साथ वर्कआउट करते हुए भी स्पॉट होती हैं. दोनों के कई वीडियो साथ वर्कआउट के सामने आ चुके हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आने वाले समय में अक्षय कुमार और धनुष की फिल्म अतरंगी रे में नजर आने जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

