Sapna Choudhary Baby Boy Photo: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने बेटे संग पोस्ट की बेहद प्यारी फोटो, क्यूटनेस से जीता फैंस का दिल
हरयाणवी डांसर सा[न चौधरी ने आज अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने बेटे संग अपनी फोटो शेयर की है. फोटो में सपने अपने नन्हें राजकुमार संग पोज करती हुई नजर आ रही हैं.
Sapna Choudhary Baby Photo: हरयाणवी डांसर सा[न चौधरी ने आज अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने बेटे संग अपनी फोटो शेयर की है. फोटो में सपने अपने नन्हें राजकुमार संग पोज करती हुई नजर आ रही हैं. फोटो में भले ही उनके बेटे का चेहरे नहीं दिखाया गया है लेकिन ये तस्वीर यकीनन बेहद क्यूट है और फैंस को काफी पसंद आ रही है. तस्वीर में लोग सपना को एक नए अंदाज में देखकर काफी खुश हैं और इसपर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.
सपना ने बेटे संग इस फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है. बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा." इंटरनेट पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सपना स्वेटर और कैप पहनी हुईं अपने बेटे को गोद में ली हुईं नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
ज्ञात हो कि कुछ ही समय पहले मीडिया में इस बात का खुलासा हुआ था कि सपना अब मां बन चुक हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आने के बाद मानों एक नई चर्चा शुरू हो गई क्योंकि सपना ने अपनी शादी और प्रेगनेंसी की बात को अपने सभी फैंस से छुपाए रखी थी.
बाद में खुलासा किया गया कई सपना ने साल 2020 की शुरुआत में ही हरयाणवी कलाकार वीर साहू से शादी कर ली थी और वो गर्भवती थी. अब सपना की जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए लोग उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं तथा उनकी इस क्यूटनेस से भरी तस्वीर की भी प्रशंसा कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

