बॉलीवुड

Kangana Ranaut को हरामखोर कहने के मामले पर संजय राउत का बयान, कहा- पहले महाराष्ट्र से माफी मांगे वो लड़की

सोशल मीडिया पर तमाम लोग कंगना को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने संजय राउत के बयान की निंदा की और उन्हें माफी मांगने को कहा.

Kangana Ranaut को हरामखोर कहने के मामले पर संजय राउत का बयान, कहा- पहले महाराष्ट्र से माफी मांगे वो लड़की
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credit-Facebook)

पिछले कुछ दिनों में शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है. लेकिन अब ये बहस भाषा की मर्यादा के बाहर जाती दिख रही है. दरअसल कंगना ने मुंबई की तुलना POK से कर दी थी. जिसके बाद संजय राउत ने कंगना को हरामखोर लड़की कह डाला. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग कंगना को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने संजय राउत के बयान की निंदा की और उन्हें माफी मांगने को कहा.

ऐसे में जब संजय राउत से कंगना को अपशब्द कहने के मामले में माफी मांगने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर वो लड़की (कंगना रनौत) महाराष्ट्र से माफी मांगेगी तो मैं इस बारे में सोचूंगा. ANI ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है.

आपको बता दे कि संजय राउत के इस बयान पर कंगना ट्विटर पर लिखा कि साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे पागल लड़की घोषित किया, 2016 में उन्होंने मुझे पीछा करने वाली और चुड़ैल कहा और अब 2020 में महाराष्ट्र के एक मंत्री मुझे हरामखोर लड़की का टाइटल दे देते हैं, क्योंकि मैंने यह कहा था कि एक मर्डर के बाद मुझे मुंबई में डर लगता है. आखिर अब कहां हैं असहिष्णुता की बात करने वाले लोग?'

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).