बॉलीवुड

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के जन्मदिन पर खास वीडियो शेयर कर लिखा- Happy Birthday Mom

मान्यता दत्त अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर संजय दत्त ने एक स्पेशल वीडियो बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. इस साथ संजू बाबा ने अपने तमाम फैंस को बताया कि वो मान्यता को मॉम कहकर बुलाते हैं.

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के जन्मदिन पर खास वीडियो शेयर कर लिखा- Happy Birthday Mom
संजय दत्त और मान्यता दत्त (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) अपने बच्चों से साथ दुबई में मौजूद हैं जबकि संजय दत्त मुंबई में रह रहें हैं. कोरोना के चलते दोनों ही लोग यात्रा करने से बच रहें हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर संजू बाबा कई बार अपने अपनी फैमिली की फोटो शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं. ऐसे में आज उनकी पत्नी मान्यता दत्त अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर संजय दत्त ने एक स्पेशल वीडियो बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. इस साथ संजू बाबा ने अपने तमाम फैंस को बताया कि वो मान्यता को मॉम कहकर बुलाते हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा ‘जन्मदिन मुबारक मॉम. जो नहीं जानते उनके बता दूं कि मैं मान्यता को मॉम कहकर बुलाता हूं. मेरी जिंदगी में आकर उसे खूबसूरत बनाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. तुम बहुत ही शानदार हो और मैंने तुमसे प्यार करता हूं.  काश मैं आज तुम्हारे और बच्चों के साथ होता. लेकिन उम्मीद करूंगा कि तुम्हारा दिन उतना ही स्पेशल हो जितना तुम हमारे मेरे लिए हो.

आपको बता दे कि संजय दत्त आने वाले समय सड़क 2 और तोरबाज जैसी फिल्मों में अपना दम दिखाते नजर आयेंगे. जबकि उनकी पिछली रिलीज फ़िल्में कलंक और पानीपत बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).