Sanjay Dutt: कैंसर का ट्रीटमेंट करा रहे संजय दत्त ने अपनाया ये नया लुक, इस हाल में देखकर परेशान फैंस ने कहा- गेट वेल सून

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने कैंसर का ट्रीटमेंट कराने में जुटे हुए हैं और इससे लड़ने की वो हर संभव कोशिश कर रहे हैं. फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित संजय दत्त को लेकर खबर आई थी कि उनकी ये बीमारी एडवांस्ड स्टेज पर है और ऐसे में अब वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ही अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं.

संजय दत्त (Photo Credits: Instagram)

Sanjay Dutt: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने कैंसर (Cancer) का ट्रीटमेंट कराने में जुटे हुए हैं और इससे लड़ने की वो हर संभव कोशिश कर रहे हैं. फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) से पीड़ित संजय दत्त को लेकर खबर आई थी कि उनकी ये बीमारी एडवांस्ड स्टेज पर है और ऐसे में अब वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में ही अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं. सोशल मीडिया पर संजय दत्त की लेटेस्ट फोटो वायरल (Viral) हो रही है जिसमें वो एक नए लुक में नजर आ रहे हैं. उनका ये लुक देखकर फैंस भी चिंतित हो उठे हैं और उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं.

ई-टाइम्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में संजय छोटे बाल रखे और काला चश्मा लगाए अपने मोबाइल फोनमें मशगूल नजर आए. इसी के साथ फोटो को देखकर पता चलता है कि पहले के मुकाबले संजय की सेहत भी काफी घट गई है. इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस उनके स्वास्थ को लेकर काफी परेशान हैं और इसपर कमेंट करते हुए उन्हें 'गेट वेल सून' भी कह रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि संजय अपनी किमोथेरेपी के दो डोज ले चुके हैं और हाल ही में अपने तीसरे किमोथेरेपी के लिए मुंबई पहुंचे थे. संजय के इस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी मान्यता दत्त और बहन प्रिया दत्त उनका भरपूर साथ दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt: कैंसर से जंग लड़ रहे संजय दत्त की ये लेटेस्ट वायरल फोटो देखकर परेशान हुए फैंस, इस हाल में दिखे बाबा

मीडिया में तस्वीरें भी देखने को मिली थी जिसमें संजय मान्यता और प्रिया के साथ अपने घर से कोकिलाबेन अस्पताल के लिए रवाना होते हुए नजर आए थे. संजय के लंग कैंसर की बीमारी की खबर सामने आने के बाद मान्यता ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लोगों से अपील की थी कि वो अफवाहों पर ध्यान न देते हुए परिवार के लिए प्रार्थना करें.

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट