संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीर साझा की
फिल्म 'दिल बेचारा' में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार अभिनेत्री संजना सांघी ने फिल्म के सेट से सुशांत की अनदेखी तस्वीर साझा की. संजना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री, सुशांत और फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा के साथ एक खुशी के पल को साझा करते नजर आ रही हैं.
फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की को-स्टार अभिनेत्री संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने फिल्म के सेट से सुशांत की अनदेखी तस्वीर साझा की. संजना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री, सुशांत और फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chabra) के साथ एक खुशी के पल को साझा करते नजर आ रही हैं.
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "अभी इस तस्वीर को खोजा, जिसे मैंने खुद कभी नहीं देखा. मैं उस पल को याद कर रही हूं. सेट पर हमारा दिन काफी अच्छे से गुजरा था. वे दोनों मेरे द्वारा किए गए या कहे गए किसी काम का मजाक उड़ा रहे हैं .. जो हम रोज करते थे." यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की ‘दिल बेचारा’ को-स्टार संजना संघी दिल्ली के लिए हुईं रवाना, कहा- शायद अब कभी न लौटूं
सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

