बॉलीवुड

'स्वैग से स्वागत' : सलमान खान के इस गाने ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर देखा गया सबसे ज्यादा बार

फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का गाना 'स्वैग से स्वागत' जब रिलीज हुआ था तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया था. अब रिलीज के तकरीबन पांच महीने बाद फिर से यह गाना सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने ने रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' के गाने 'नशे सी चढ़ गई' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

'स्वैग से स्वागत' : सलमान खान के इस गाने ने बनाया रिकॉर्ड,  यूट्यूब पर देखा गया सबसे ज्यादा बार
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits : Instagram )

फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का गाना 'स्वैग से स्वागत' जब रिलीज हुआ था तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया था और यह एक पार्टी एंथम बन गया था.अब रिलीज के तकरीबन पांच महीने बाद फिर से यह गाना सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने ने रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' के गाने 'नशे सी चढ़ गई' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भाई के गाने को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है. 'स्वैग से स्वागत' नामक गाने को यूट्यूब पर लगभग 426 मिलियन हिट्स मिल चुके हैं. इससे पहले रणवीर सिंह का गाना 'नशे सी चढ़ गई' 423 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 1 पर था.

'स्वैग से स्वागत' विशाल ददलानी और नेहा बसीन द्वारा गाया गया है. इस गाने में ग्रीस की खूबसूरत जगहों को दिखाया गया है. भाई के स्वैग के साथ इस गाने में कैटरीना की हॉट अदाएं भी देखी जा सकती हैं. इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं.मजेदार बात यह है कि 'स्वैग से स्वागत' ने जिस गाने का रिकॉर्ड तोड़ा है उस गाने का म्यूजिक भी विशाल-शेखर ने ही दिया है. अभी भी इस गाने के बढ़ते व्यूज थमने का नाम नहीं लेरे हैं.

फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा ,"इतने प्यार के लिए आप सबका धन्यवाद." उन्होंने विशाल ददलानी, सलमान खान, कैटरीना कैफ, वैभवी मर्चेंट और इरशाद कामिल को भी बधाइयां दी.

आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'रेस-3' में नजर आएंगे. यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2018 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).