Salman Khan Workout Video: सलमान खान ने बॉलीवुड की नामी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला संग किया वर्कआउट, हॉट वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिट बॉडी और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. ये बात तो सभी जानते हैं कि सलमान को वर्कआउट करना काफी पसंद है और अपने फ्री टाइम में वो जिम में कसरत करके अपना समय बिताते हैं.
Salman Khan Workout Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिट बॉडी और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. ये बात तो सभी जानते हैं कि सलमान को वर्कआउट करना काफी पसंद है और अपने फ्री टाइम में वो जिम में कसरत करके अपना समय बिताते हैं. आज सलमान ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हार्ड वर्कआउट करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में देखा गया कि सलमान बॉलीवुड की मशहूर फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) के साथ वर्कआउट करते दिखे.
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में दो वीडियो शेयर किए हैं जिसमें पहले वीडियो में यास्मिन कसरत करती दिखीं तो वहीं दूसरे वीडियो में सलमान वर्कआउट करते नजर आए. इंटरनेट पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग सलमान की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं और इसपर कमेंट भी कर रहे हैं.
View this post on Instagram
दरअसल, हाल ही में यस्मिन ने सलमान के साथ नई फिटनेस मशीन पर कसरत जिसका प्रचार करते हुए उन्होंने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है. यास्मिन बॉलीवुड की नामचीन फिटनेस ट्रेनर हैं जो कैटरीना कैफ, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा समेत अन्य कई एक्ट्रेसेस को ट्रेन कर चुकी हैं.
बात करें सलमान की तो इन दिनों वो टीवी शो 'बिग बॉस 14' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इसी के साथ उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' साल 2021 में ईद के मौके पर रिलीज होनी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

