सलमान खान प्रशंसकों के बीच लॉन्च करेंगे नोटबुक का ट्रेलर
जहीर और प्राणुतन जैसे दो होनहार नवोदित कलाकारों को पेश करने के बाद, सलमान खान (Salman Khan) आज प्रशंसकों के बीच ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार हैं.
जहीर और प्राणुतन जैसे दो होनहार नवोदित कलाकारों को पेश करने के बाद, सलमान खान (Salman Khan) आज प्रशंसकों के बीच ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार हैं. अभिनेता के अनगिनत प्रशंसकों के कारण, आज प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता सलमान खान के साथ नोटबुक के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए एकजुट होंगे.
इससे पहले, सलमान खान ने दो नए कलाकार ज़हीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और प्रनूतन (Pranutan) को लॉन्च करने की एक बड़ी घोषणा करने बाद नोटबुक का पहला लुक लॉन्च किया था, जिसे जनता जनार्दन द्वारा खूब पसंद किया गया था. वही बीते दिन, नोटबुक का नवीनतम पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें फ़िल्म की मुख्य जोड़ी ने छह बच्चों के साथ ट्रेलर लॉन्च की तारीख की घोषणा की थी.
ट्रेलर लॉन्च के तारीख की घोषणा करने के समय से ही सभी प्रशंसक नवोदित ज़हीर इकबाल और प्रनूतन अभिनीत नोटबुक के शानदार ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए अभिनेता के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं. इससे पहले, सलमान खान ने जहीर इकबाल और प्रनूतन का परिचय करवाते हुए फिल्म से पहला लुक रिलीज किया था.
This #Notebook is incomplete without these beautiful kids. Get ready to meet them, trailer out tomorrow.@PranutanBahl @iamzahero @nitinrkakkar @SKFilmsOfficial @Cine1Studios @muradkhetani @ashwinvarde @TSeries pic.twitter.com/Ex7FGahmsQ
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 21, 2019
जिसके बाद निर्माताओं ने फ़िल्म की मुख्य जोड़ी का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया है जो फ़िल्म में कबीर और फिरदौस की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे. नोटबुक 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फ़िल्म है. फिल्म को बड़े पैमाने पर कश्मीर की पृष्ठभूमि पर फ़िल्माया गया है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नोटबुक’ का पहला पोस्टर किया रिलीज
अभिनेता जहीर खान अपने परिवार से एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है. फिल्मी दुनिया मे कदम रखने से पहले, डेब्यूटेंट अभिनेत्री प्रनूतन पेशे से एक वकील थीं, लेकिन वह हमेशा से एक अभिनेत्री बनने की आकांक्षा रखती थीं और अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें वकालत छोड़ने के लिए प्रेरित किया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा.
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है. फ़िल्म "नोटबुक" 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

