अब इस फ्रेश टैलेंट को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान, जानें कौन है यह शख्स
सलमान खान ने बॉलीवुड में कई नए चेहरों को लॉन्च किया है. इस सूची में सूरज पंचोली,अथिया शेट्टी और जरीन खान जैसे सितारों के नाम शुमार है. अब सलमान एक और फ्रेश टैलेंट को लॉन्च करने जा रहे हैं
सलमान खान ने बॉलीवुड में कई नए चेहरों को लॉन्च किया है. इस सूची में सूरज पंचोली,अथिया शेट्टी और जरीन खान जैसे सितारों के नाम शुमार है. अब सलमान एक और फ्रेश टैलेंट को लॉन्च करने जा रहे हैं. बुधवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में सलमान ने एक बच्चे को गोद में पकड़ रखा था. यह तस्वीर काफी पुरानी लग रही थी. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि यह बच्चा अब काफी बड़ा हो चुका है और कल वह इन्हें लॉन्च करने जा रहे हैं.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, "कल इन्हें लॉन्च किया जाएगा...कल देखते है यह लड़का आज कैसे दिखता है."
Being Launched Tomorrow ... KAL dekhte hai yeh ladka AAJ kaise dikhta hai ... pic.twitter.com/2VpmWvD9J8
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 30, 2018
गुरुवार को सलमान ने एक ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया कि वह किसे लॉन्च करने जा रहे हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, "बच्चे इतनी जल्दी बड़े कैसे हो जाते हैं...हमेशा अपना बेस्ट देते रहना, जहीरो. हमेशा उनकी मदद करना जिनसे तुम प्यार करते हो और जो तुमसे प्यार करते हैं. यह याद रखना कि जिंदगी में आत्म सम्मान और निष्ठा सबसे अहम चीजें होती हैं." इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी और जहीर इकबाल की एक तस्वीर भी शेयर की.
How these kids grow up so soon... ALWAYS keep giving your best #ZAHERO no matter what. Stand tall and always bend backwards for those u love and those who love u, Yeh yaad rakhna that the most important thing in life is Respect and Loyalty. @iamzahero pic.twitter.com/xmn3RXklRk
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 31, 2018
जी हां, सलमान जहीर इकबाल को ही लॉन्च करने जा रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि यह शख्स कौन है, तो आपको बता दें कि सलमान और जहीर के पिता एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं. खबरों की माने तो सलमान ने जहीर को अपनी बहन की शादी के दौरान परफॉर्म करते हुए देखा था, तब ही उन्हें उनका टैलेंट नजर आ गया था. जहीर की पहली फिल्म एक लव स्टोरी होगी और इस फिल्म को कश्मीर में शूट किया जाएगा. सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ करेंगे. इससे पहले वह फिल्म 'फिल्मिस्तान' का निर्देशन कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2018 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

