बॉलीवुड

फिल्म 'भारत' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. तीन दिन में ये फिल्म 95.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं.

फिल्म 'भारत' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन, तीन दिन में कमाए इतने करोड़
फिल्म 'भारत' का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. तीन दिन में ये फिल्म 95.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं. 'भारत' ईद के अवसर पर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ईद की छुट्टी के कारण फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली और पहले दिन भाईजान की फिल्म तकरीबन 42 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई. दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ और तीसरे दिन तकरीबन 22 करोड़ रुपये कमाए.

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इन आकड़ों की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि, "भारत ने तीसरे दिन भी पकड़ बनाए रखी. मास सर्किट में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ईद की छुट्टी के बाद कुछ जगहों पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. शनिवार और रविवार को फिल्म को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए."

यह भी पढ़ें:- फिल्म 'भारत' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

आपको बता दें कि लेटेस्टली हिंदी ने फिल्म 'भारत' को 3 स्टार्स के साथ रेट किया था. हमने आपको बताया था कि ये फिल्म एंटरटेनमेंट और इमोशन्स से भरपूर है. इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशान अली अब्बास जफर ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).