फिल्म 'भारत' से सलमान खान का अनोखा लुक आया सामने, भाईजान को पहचान पाना है मुश्किल
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है. हाल ही में फिल्म से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का लुक भी सामने आया था. कैटरीना ने खुद सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया था.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है. हाल ही में फिल्म से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का लुक भी सामने आया था. कैटरीना ने खुद सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि फिल्म 'भारत' का ट्रेलर 24 फरवरी को रिलीज होगा. अब सलमान खान का नया लुक भी सामने आया है. भाईजान बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. जब आप इस तस्वीर को देखेंगे, तब सलमान खान का लुक आपको भी हैरान कर देगा.
सलमान ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "जितने सफेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में है, उससे कही ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही हैं.." इस तस्वीर में भाईजान को पहचान पाना सच में काफी मुश्किल है.
Jitne safed baal mere sar aur dhaadi mein hain, usse kahin zyada rangeen meri zindagi rahi hain! #Bharat@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife @itsBhushanKumar #KatrinaKaif #Tabu @bindasbhidu @DishPatani @WhoSunilGrover @nikhilnamit @ReelLifeProdn @SKFilmsOfficial @TSeries pic.twitter.com/kHaz7kzkXu
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 15, 2019
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी अहम रोल में है. यह फिल्म साउथ कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. भूषण कुमार और अतुल अग्निहोत्री ने इस फिल्म का निर्माण किया है. यह फिल्म ईद के अवसर पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

