बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म 'भारत' पर बने इन मजेदार memes को देखकर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का टीजर (Teaser) सोमवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अहम भूमिका में हैं लेकिन टीजर में उनकी झलक देखने को नहीं मिली

सलमान खान की फिल्म 'भारत' पर बने इन मजेदार memes को देखकर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
फिल्म 'भारत' के टीजर में सलमान खान (Photo Credits: Youtube)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का टीजर (Teaser) सोमवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अहम भूमिका में हैं लेकिन टीजर में उनकी झलक देखने को नहीं मिली. वैसे भाईजान की फिल्म 'भारत' के टीजर ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है. टीजर में सलमान खान के कई अवतार देखने को मिले. अब सलमान के इन लुक्स पर मजेदार memes बनने शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर ये memes जमकर वायरल हो रहे हैं.

जब आप इन memes को देखेंगे, तब आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. एक नजर डालिए इस memes पर:-

यह भी पढ़ें:-  सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, जैकी श्रॉफ और तब्बू जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. यह फिल्म साउथ कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है.  वैसे ऐसा दूसरी बार है जब अली अब्बास जफर ने सलमान और कैटरीना की जोड़ी को लेकर फिल्म बनाई है. इससे पहले तीनों ने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भी साथ काम किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).