बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का 16 साल बाद बनेगा सीक्वल, निर्देशक सतीश कौशिक ने किया कन्फर्म

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) आज भी फैन्स की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान ने 'राधे' नामक एक व्यक्ति का किरदार निभाया था.

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का 16 साल बाद बनेगा सीक्वल, निर्देशक सतीश कौशिक ने किया कन्फर्म
सलमान खान (Photo Credits: Youtube)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) आज भी फैन्स की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान ने 'राधे' नामक एक व्यक्ति का किरदार निभाया था. उनकी अदाकारी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था. फिल्म में भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने भी अहम भूमिका निभाई थी. 'तेरे नाम' का निर्देशन सतीश कौशिक (Satish Kaushik ) ने किया था. यह फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. फैन्स को इस बात का इंतजार था कि कब वे इस फिल्म का सीक्वल देख पाएंगे. अब उनके लिए एक खुशखबरी है. जी हां, 16 साल बाद सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' का सीक्वल बनने जा रहा है.

मुंबई मिरर से बात करते हुए सतीश कौशिक ने इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि, "हां ये सच है कि मैं 'तेरे नाम 2' बनाने जा रहा हूं. यह एक लव स्टोरी होगी. अभी के लिए मैं इतना ही कह सकता हूं." हालांकि, सतीश कौशिक ने ये नहीं बताया कि सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा होंगे कि नहीं. सूत्रों की माने तो अभी इस बात पर फैसला नहीं लिया गया है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि 'तेरे नाम 2' उत्तर भारत के एक गैंगस्टर की कहानी होगी.

यह भी पढ़ें:- सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बांधे भाईजान की तारीफों के पुल

वैसे सलमान खान जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे. फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में है. सोमवार को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया था. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).