Salman Khan ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए करवाया खाने का इंतजाम, खाना टेस्ट करते हुए नजर आए दबंग
इस वीडियो में सलमान खान फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तैयार खाने को भी टेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) परदे पर ही हीरो वाले काम नहीं करते हैं बल्कि रियल लाइफ में लोगों की मदद करने से पीछे नहीं रहते हैं. कोरोना (Coronavirus) काल में भी सलमान खान लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं. पिछले साल फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए हर मुमकिन मदद कर रहें सलमान खान एक बार फिर हेल्प के लिए सामने खड़े हैं. सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए खाने का इंतजाम करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में सलमान युवा सेना लीडर राहुल कनल के साथ बातें करते दिखाई दे रहे हैं.
तो वहीं इस वीडियो में सलमान खान फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तैयार खाने को भी टेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जाहिर है दबंग अपनी तरफ से हर मुमकिन प्रयास कर रहें हैं. जिससे इस मुश्किल वक्त को आसानी से पार किया जा सके.
Good to see a lot of people doing their bit. #SalmanKhan monitoring food supplies that will go frontline workers. Food packets go to containment zones and are distributed to cops & other frontline workers as well. Keep up the amazing work @Iamrahulkanal & team #CovidWarriors pic.twitter.com/XnzTzffF07
— Rohit Khilnani (@rohitkhilnani) April 25, 2021
तो वहीं सलमान खान के बारे में बात करते हुए राहुल कनल ने कहा कि सलमान खान ने पुलिस, हेल्थ वर्कर्स और बीएमसी स्टाफ के लिए मदद की इच्छा जाहिर की थी, उनकी लंबी शिफ्ट के कारण खाने पीने की चिंता हो रही थी. इसी कारण हमने सड़कों फ़ूड ट्रक्स उतारे हैं
आपको बता दे कि सलमान खान की फिल्म राधे भी रिलीज को तैयार है. जिसका प्रमोशन सलमान ने शुरू कर दिया है. तो वहीं फिल्म का गाना सिटी मार भी रिलीज कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

