बॉलीवुड

सलमान खान अपने भांजे आहिल के साथ जमकर कर रहे हैं मस्ती, देखें वीडियो

सलमान खान अक्सर अपने भांजे आहिल के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आहिल और योहन के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं.

सलमान खान अपने भांजे आहिल के साथ जमकर कर रहे हैं मस्ती, देखें वीडियो
सलमान खान आहिल और योहान के साथ कर रहे हैं मस्ती (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे. फिल्म 'भारत' की रिलीज के बाद उन्होंने इन्स्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था मगर अब वह दोबारा सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने हाल ही में अनोखे अंदाज में बोटल कैप चैलेंज स्वीकार किया था और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वह अक्सर अपने भांजे आहिल के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आहिल और योहान के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं.

सलमान खान ने लिखा कि, "आहिल और योहान बीन बैग मोमेंट को रीक्रिएट करते हुए." वीडियो में देखा जा सकता है कि योहान बीन बैग पर कूदते हैं और फिर आहिल उससे उठकर दूसरे बैग पर जंप मारते हैं. इसके बाद सलमान दूसरे बीन बैग से उठ जाते हैं. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

 

View this post on Instagram

 

Ahil and Yohan recreating the bean bag moment ...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

यह भी पढ़ें:- सलमान खान की 'दबंग-3' का हिस्सा होंगी मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' में प्रमुख भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी,सुनील ग्रोवर, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में थे.अली अब्बास जफर ने फिल्म को डायरेक्ट किया था. फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).