सलमान खान की 'दबंग-3' का हिस्सा होंगी मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग' का गाना 'मुन्नी बदनाम' आज तक लोगों की यादों में ताजा है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे. ये सॉन्ग उस दौर का सबसे पॉपुलर आइटम नंबर था.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग' का गाना 'मुन्नी बदनाम' आज तक लोगों की यादों में ताजा है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे. ये सॉन्ग उस दौर का सबसे पॉपुलर आइटम नंबर था. मलाइका के अलावा गाने में सलमान खान के मजेदार स्टेप्स भी फैन्स को खूब पसंद आए थे. 'दबंग-2' में मलाइका अरोड़ा की जगह करीना कपूर का एक आइटम सॉन्ग था. अब सवाल ये है कि मलाइका दबंग-3 (Dabangg 3) का हिस्सा होंगी कि नहीं.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मलाइका ने बताया कि वो 'दबंग 3' में नजर नहीं आएंगी. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोग आगे बढ़ गए हैं और वह सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हैं. इसके अलावा मलाइका ने बताया कि वह अपनी कंपनी के माध्यम से अच्छा कंटेंट प्रोड्यूस करना चाहती हैं. मलाइका एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण कर सकती है. मलाइका का कहना है कि उनके पास कई आईडियाज है.
आपको बता दें कि 'दबंग -3' में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा को भी अहम रोल में देखा जाएगा. फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा कर रहे हैं और अरबाज खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर है. यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भाईजान के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

