बॉलीवुड

Boycott Radhe Trending: Sushant Singh Rajput के फैंस का Salman Khan स्टारर 'राधे' के खिलाफ ट्विटर पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' आज सिनेमाघरों समेत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं.

Boycott Radhe Trending: Sushant Singh Rajput के फैंस का Salman Khan स्टारर 'राधे' के खिलाफ ट्विटर पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
राधे फिल्म का हो रहा बहिष्कार (Photo Credits: Instagram)

Boycott Radhe Trending: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' आज सिनेमाघरों समेत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं. फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस जहां इसे लेकर काफी उत्सुक नजर आ हैं वहीं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

सुशांत की मौत के बाद से ही सलमान को लगातार सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है और और उन्हें सुशांत की मौत से जोड़ा जा रहा है. अब जब सलमान की फिल्म 'राधे' रिलीज हुई है तो उसे भी सुशांत के फैंस नहीं बख्शा नहीं.

सुशांत के फैंस का विरोध

हिंदुओं का मजाक

राधे का बहिष्कार

लोगों ने ट्विटर पर 'राधे फिल्म का बहिष्कार करो' हैशटैग ट्रेंड करवा कर फिल्म के खिलाफ ट्वीट करना शुरू कर दिया है. इसी के साथ कई लोगों ने इस फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एक मुसलमान एक्टर का हिंदू नाम (राधे) रखा गया है.

इस तरह से इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर नकारात्मक पब्लिसिटी भी देखने को मिल रही है और ट्विटर पर अब तक पिंकी खिलाफ लाखों ट्वीट पढ़ने को मिले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).