सलमान खान ने रखी 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग, शाहरुख खान को किया इनवाइट?
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) 5 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म के प्रमोशन्स जोरों-शोरों से चल रहे हैं. खबरों की माने तो रिलीज से पहले सलमान खान 'भारत' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) 5 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म के प्रमोशन्स जोरों-शोरों से चल रहे हैं. खबरों की माने तो रिलीज से पहले सलमान खान 'भारत' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस स्क्रीनिंग में सलमान खान के करीबी दोस्त शामिल होंगे. साथ ही सलमान ने स्क्रीनिंग के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी इनवाइट किया है. अब देखना होगा कि किंग खान 'भारत' की स्क्रीनिंग में आते हैं कि नहीं.
बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान ने काफी समय पहले अपने आपसी मतभेद खत्म कर दिये थे. उसके बाद दोनों ने कई बार एक दूसरे की फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस भी दी हैं. जहां शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' में सलमान खान एक गाने में नजर आए थे, वहीं सलमान की 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान ने कैमियो किया था.
'Bharat' aur uske parivaar ko milne ke liye jaldi book karo apni tickets! #BharatWithFamily
Advance Booking now open on:
BMS - https://t.co/ZyWz8KWPeu
Paytm - https://t.co/V14ZQiWRNs @Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife @itsBhushanKumar #KatrinaKaif @nikhilnamit pic.twitter.com/HCizat1O70
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 31, 2019
'भारत' की बात करें तो फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

