Salman Khan Shirtless Pics: स्विमिंग पूल में शर्टलेस अवतार में दिखे सलमान खान, 'अंदाज़ अपना अपना' स्टाइल में फैंस को कहा- Eello ji sanam hum aa gaye
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. सोमवार रात उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं.
Salman Khan Shirtless Pics: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. सोमवार रात उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में सलमान एक स्विमिंग पूल के अंदर मस्कुलर लुक में पोज़ देते दिखाई दिए. तस्वीरों के साथ सलमान ने लिखा, "Eello ji sanam hum aa gaye………….Ab itna bhi gussa karo nahin jaani." यह डायलॉग उनकी 1994 में आई कल्ट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' के गाने से लिया गया है. Salman Khan Postpones 'The Bollywood Big One': सलमान खान ने 'द बॉलीवुड बिग वन' यूके टूर पोस्टपोन किया, कश्मीर घटना के बाद लिया फैसला
गौरतलब है कि 'अंदाज़ अपना अपना' को हाल ही में 25 अप्रैल को थिएटर में दोबारा रिलीज किया गया है. इस फिल्म ने रि-रिलीज के पहले दिन 25.75 लाख, दूसरे दिन 45.50 लाख और तीसरे दिन 51.25 लाख का कलेक्शन किया है. इस कॉमेडी क्लासिक को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था, और इसमें आमिर खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे.
सलमान खान की शर्टलेस तस्वीरें:
सलमान को हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं. एआर मुरुगदोस द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली.