Salman Khan Shares Warm Hug With Abhishek Bachchan: आनंद पंडित के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक को लगाया गले, बर्थडे पार्टी में छलका स्नेह का समंदर (Watch Video)
फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित के 60वें जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की चकाचौंध देखने को मिली. पार्टी में बड़ी हस्तियों का जमघट लगा, जहां अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की मौजूदगी ने एक खास पल को जन्म दिया.
Salman Khan Shares Warm Hug With Abhishek Bachchan: फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित के 60वें जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की चकाचौंध देखने को मिली. पार्टी में बड़ी हस्तियों का जमघट लगा, जहां अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की मौजूदगी ने एक खास पल को जन्म दिया. ये खास पल था सलमान खान के साथ उनका गर्मजोशी से भरा हुआ गले लगना. Arbaaz Khan's New Love Journey: जॉर्जिया एंड्रियानी से अलग होने के बाद अरबाज खान की जिंदगी में फिर हुई प्यार की एंट्री, मेकअप आर्टिस्टस Shura Khan के साथ जल्द रचा सकते हैं शादी (View Pic)
इस वीडियो में, सलमान को मंच पर आनंद पंडित को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते देखा जा सकता है. वो तुरंत ही अमिताभ बच्चन को गले लगाने के लिए दौड़ पड़ते हैं, और फिर अभिषेक बच्चन को भी गले लहाते हैं. वीडियो में सलमान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस प्यार भरे पल को देखते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, फैंस इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
अमिताभ, अभिषेक और सलमान का ये एक साथ आना और उनका हार्दिक हावभाव, बॉलीवुड के बिरादरी के बीच मजबूत रिश्तों की झलक दिखाता है. ये पल इस स्टार-स्टडेड पार्टी का सबसे खास पल बन गया है. Dunki Review: बेजान ह्यूमर राजकुमार हिरानी की 'डंकी' पर पड़ा भारी, फिल्म के अनछुए मुद्दे और शाहरुख खान की शानदार अदाकारी ने बचाई लाज!
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार मनीष शर्मा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म टाइगर 3 में दिखाई दिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है. फिल्म में दबंग खान के अपोजिट कैटरीना कैफ जोया के किरदार में नजर आई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

