बॉलीवुड

सोहेल खान ने अभिनव कश्यप के खिलाफ किया मानहानि का केस, डायरेक्टर ने सलमान के परिवार पर लगाया था करियर बर्बाद करने का आरोप

अभिनव ने अपने आरोप में कहा कि दबंग फिल्म के बाद उन्होंने 'दबंग 2' का निर्देशन नहीं किया क्योंकि अरबाज और सोहेल खान अपने परिवार के साथ मिलकर उन्हें तंग करने लगे थे. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मेरे दूसरे प्रोजेक्ट्स में टांग अड़ाना शुरू कर दिया. जिसके बाद उन्होंने पूरे परिवार का नाम घसीटा.

सोहेल खान ने अभिनव कश्यप के खिलाफ किया मानहानि का केस, डायरेक्टर ने सलमान के परिवार पर लगाया था करियर बर्बाद करने का आरोप
सोहेल खान, अभिनव कश्यप और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के भाई और डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद अभिनव कश्यप ने सलमान खान के परिवार उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद अरबाज खान (Arbaaz Khan) बेहद नाराज हो गए और उन्होंने अभिनव पर क़ानूनी कार्यवाही की बात कही थी. अरबाज ने कहा कि हम अभिनव के आरोपों का सामना कानूनी रूप से करेंगे. अब टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक सोहेल खान ने कश्यप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा (Defamation Case) दायर किया है.

दरअसल अभिनव ने अपने आरोप में कहा कि दबंग फिल्म के बाद उन्होंने 'दबंग 2' का निर्देशन नहीं किया क्योंकि अरबाज और सोहेल खान अपने परिवार के साथ मिलकर उन्हें तंग करने लगे थे. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मेरे दूसरे प्रोजेक्ट्स में टांग अड़ाना शुरू कर दिया. जिसके बाद उन्होंने पूरे परिवार का नाम घसीटा.

अभिनव के इस आरोप के बाद उनके भाई अनुराग कश्यप ने जहां खुद को पूरे मामले से दूर कर लिया वहीं. खान परिवार काफी नाराज नजर आया.

क्या कहा सलीम खान ने

बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू में सलीम ने कहा, "जी हां, हमने ही सब खराब किया है. आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं. अबराज ने कहा, "उन्होंने मेरा नाम डाला है उनकी स्टेटमेंट में, उन्हें शायद परे पिताजी का नाम नहीं पता. उनका नाम है रशीद खान. उन्हें दादाओं और पर-दादाओं के नाम भी डालने दीजिए. जो उसे करना है करने दो. वो क्या कहते हैं उसपर रियेक्ट करके मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).