बॉलीवुड

Salman Khan ने Video कॉल करके पूरी की दुल्हन की ख्वाहिश, शादी में Tamannaah Bhatia ने जमाया रंग

बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों को पॉपुलर एक्ट्रेस तम्मा भाटिया इन दिनों जयपुर (राजस्थान) में हैं जहां वो फैशन इन्फ्लूएंसर हन्ना एस खान की शादी अटेंड समरोह अटेंड करने गई हुई हैं. तमन्ना अपने सोशल मीडिया पर इस शादी की रस्मों को एन्जॉय करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं

Salman Khan ने Video कॉल करके पूरी की दुल्हन की ख्वाहिश, शादी में Tamannaah Bhatia ने जमाया रंग
सलमान खान, हन्ना एस खान और तमन्ना भाटिया (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों को पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों जयपुर (राजस्थान) में हैं जहां वो फैशन इन्फ्लूएंसर हन्ना एस खान (Hanna S Khan) की शादी अटेंड समरोह अटेंड करने गई हुई हैं. तमन्ना अपने सोशल मीडिया पर इस शादी की रस्मों को एन्जॉय करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. तमन्ना के अलावा अब भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने भी इस शादी में अपनी हाजिरी दर्ज कराई.

अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते भले ही सलमान शादी समरोह में नहीं पहुंच पाए लेकिन वर्चुअली उन्होंने इस कमी को भी पूरा कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि सलमान दुल्हन बनी हन्ना से फेस टाइम पर बात कर रहे हैं. इधर हन्ना उन्होंने कहती हैं कि उन्हें भी शादी में आना चाहिए था.

वीडियो में तमन्ना भाटिया भी लाल रंग का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपने शानदार अवतार में दिखाई दे रही हैं. बात करें सलमान खान की तो हाल ही में उनके शो 'बिग बॉस 14' का अंत हुआ.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

सलमान जल्द ही 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में दिशा पटानी संग नजर आएंगे. इसके अलावा वो अपने जीजा आयुष शर्मा संग फिल्म 'अंतिम' भी दिखाई देंगे. इसी के साथ वो शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी कैमियो रोल में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).