सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में फिर एक बार आमने सामने आए सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड (Bollywod) के 'शो मैन'(Show Man) सुभाष घई(Subhash Ghai) ने अपने 74वें जन्मदिन पर मुंबई के ताज लैंड एंड्स में शानदार पार्टी रखी थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारें शामिल हुए थे.
बॉलीवुड (Bollywod) के 'शो मैन'(Show Man) सुभाष घई(Subhash Ghai) ने अपने 74वें जन्मदिन पर मुंबई के ताज लैंड एंड्स में शानदार पार्टी रखी थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारें शामिल हुए थे. धकधक गर्ल माधुरी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor), सोनू निगम (Sonu Nigam), अलका याग्निक (Alka Yagnik) जैसे नामचीन सितारों ने पार्टी की रौनक बढ़ाई. लेकिन इस पार्टी में दो ऐसे मेहमान थे जो एक दूसरे के सामने आना पसंद नहीं करते. हम बात कर रहे हैं सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) की. सलमान खान और ऐश्वर्या राय भी इस पार्टी में शामिल हुए थे.
आपको बता दें कि सलमान और ऐश्वर्या सुभाष घई के बेहद करीब हैं. सुभाष घई की फिल्म 'ताल ' से जहां ऐश्वर्या को नई पहचान मिली थी वही सलमान ने सुभाष घई के साथ फिल्म 'युवराज ' की थी. ऐसे में वे दोनों पार्टी में आना अवॉइड नहीं कर सकते थे. वैसे ये दोनों एक ही साथ पार्टी में शामिल जरुर हुए थे लेकिन अलग अलग एंट्री और एग्जिट ली थी. ऐश्वर्या के पार्टी से जाने के बाद सलमान 10 मिनट के बाद पार्टी में पहुचे थे.
सलमान और ऐश का प्यार किसी से छुपा नहीं था. इनके ब्रेकअप की ख़बरों ने सुर्खिया बटोरी थी. अब ये दोनों अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश हैं. जहां ऐश बच्चन खानदान की बहू बन चुकी हैं तो वही सलमान भी अपनी जिंदगी में आगे मूव ओन कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

