बॉलीवुड

'रेस-3' के साथ दर्शकों को मिलेगा एक और तोहफा, बॉक्सिंग रिंग में सलमान के साथ दिखेगा यह बड़ा सितारा

ईद के मौके पर सलमान के फैन्स को 'रेस-3' के अलावा एक और बड़ा तोहफा मिलने वाला है. इस बड़े सितारे के साथ बॉक्सिंग रिंग में नजर आएंगे सलमान खान.

'रेस-3' के साथ दर्शकों को मिलेगा एक और तोहफा, बॉक्सिंग रिंग में सलमान के साथ दिखेगा यह बड़ा सितारा
सलमान खान (Photo Credits : Wikimedia Commons)

सलमान और शाहरुख के फैन्स के लिए इस साल की ईद बहुत ही खास साबित होने वाली है. जहां ईद के मौके पर सलमान की फिल्म 'रेस-3' रिलीज होगी, वहीं इस फिल्म के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का भी टीजर जारी किया जाएगा. खबरों की माने तो इस टीजर में सलमान और शाहरुख दोनों को ही देखा जाएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों एक बॉक्सिंग रिंग में खड़े हुए नजर आएंगे. पिंकविला की एक खबर के मुताबिक बॉक्सिंग रिंग में ये दोनों डांस करते हुए दिखेंगे.

इसी रिपोर्ट के अनुसार 12 जून को कुछ डिस्ट्रिब्यूटर्स और एक्सहिबिटर्स के लिए इस टीजर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. एक डिस्ट्रिब्यूटर ने कहा कि, "यह एक बहुत छोटा सा 1 मिनट और 15 सेकंड का टीजर है. ईद पर इस टीजर को रिलीज किया जाएगा." शाहरुख और सलमान इस टीजर के अंत में अपने फैन्स को ईद की शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आएंगे

फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारें मुख्य भूमिका में हैं. सलमान खान इस फिल्म में एक गेस्ट अपीयरेंस देते हुए नजर आएंगे. फिल्म 'जीरो' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी.

सलमान की फिल्म 'रेस-3' का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकलीन फ़र्नांडिस, बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर और डेज़ी शाह जैसे सितारें अहम भूमिका में हैं. सलमान खान और रमेश तौरानी इस फिल्म के निर्माता है. खबरों की माने तो 'रेस-3' के सैटेलाइट राइट्स करीबन 130 करोड़ रुपए में बिक चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2018 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).