Salma Agha की बेटी जारा खान को मिली ऑनलाइन धमकी
दिग्गज अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जारा खान को इंस्टाग्राम पर कई अश्लील संदेश भेजे जा रहे थे और मौत की धमकियां भी मिल रही थीं. इसके लिए उन्होंने 6 नवंबर को एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. धमकी देने वाली यह लड़की हैदराबाद की एक 23 वर्षीय एमबीए की छात्रा है.
दिग्गज अभिनेत्री सलमा आगा (Salma Agha) की बेटी जारा खान (Zara Khan) को इंस्टाग्राम पर कई अश्लील संदेश भेजे जा रहे थे और मौत की धमकियां भी मिल रही थीं. इसके लिए उन्होंने 6 नवंबर को एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. धमकी देने वाली यह लड़की हैदराबाद की एक 23 वर्षीय एमबीए की छात्रा है.
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने आईएएनएस को बताया, "लड़की ने इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे और जान से मारने की भी धमकी दी. उसने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फर्जी प्रोफाइल बना रखी है. हमने इंस्टाग्राम को इसके बारे में सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने हमारी मदद की. यह भी पढ़े: Divya Bhatnagar Dies: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का हुआ निधन, कोरोना वायरस से थी संक्रमित
View this post on Instagram
जारा खान ने आगे कहा हमने शुक्रवार को एक नोटिस भेजा है. नोटिस देने के लिए गए अधिकारी को वह सही से जवाब नहीं दे रही थी. वह आने को भी तैयार नहीं थी. अभी एक मेडिकल ट्रीटमेंट कराया जाना बाकी है, क्योंकि वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही थी. वह एक सामान्य इंसान की तरह बर्ताव नहीं कर रही है."
जारा 'औरंगजेब' और 'देसी कट्टे' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

