देश

Mumbai Shocker: मुंबई में टीवी देखने गई 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ये घटना मुंबई के जोगेश्वरी इलाके की है. ये घटना गुरुवार को हुआ. आरोपी की पहचान सुनील सुखराम गुप्ता के रूप में हुई है. पीड़ित बच्ची उसके घर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहती थी. पुलिस ने बताया, देर शाम, वह टीवी देखने के लिए आरोपी के घर गई. इसी दौरान आरोपी ने दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

Mumbai Shocker: मुंबई में टीवी देखने गई 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. मुंबई में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. 23 वर्षीय मेडिकल छात्र (Medical Student) ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का जघन्य अपराध किया है. इस मामले में परिवार की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परिवार की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे वो किसी और के साथ ऐसा घिनौना काम ना करे. मुंबई में वैक्सीन उपलब्ध ना होने के चलते 2 मई तक रुका COVID वैक्सीनेशन अभियान, BMC ने दी जानकारी

ये घटना मुंबई के जोगेश्वरी इलाके की है. ये घटना गुरुवार को हुआ. आरोपी की पहचान सुनील सुखराम गुप्ता के रूप में हुई है. पीड़ित बच्ची उसके घर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहती थी. पुलिस ने बताया, देर शाम, वह टीवी देखने के लिए आरोपी के घर गई. इसी दौरान आरोपी ने दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद मासूम बच्ची रोती हुई घर गई और मां को पूरी घटना बताई जिसके बाद मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत की.

ओशिवारा पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. कुछ देर में उसे स्थानीय कोर्ट में कस्टडी के लिए पेश किया जाएगा. बता दें कि वर्सोवा सीट से विधायक डॉ भारती लवेकर को जब इस घटना की जानकारी मिली तब वे भी पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए. ये लोग मेडिकल के प्रोफेशन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).