Kartik Aaryan की अनटाइटल्ड फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट, इस सच्ची घटना पर आधारित कहानी के लिए Sajid Nadiadwala और Kabir Khan आए एकसाथ
कार्तिक आर्यन एक बार फिर धमाका मचाने वाले हैं. आज नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात का खुलासा किया है कि वे कार्तिक के साथ एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसे कबीर खान डायरेक्ट करेंगे.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक बार फिर धमाका मचाने वाले हैं. आज नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात का खुलासा किया है कि वे कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसे कबीर खान डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म की शूटिंग साल के आखिर में शुरु हो जाएगी.
कार्तिक आर्यन ने जहां इस साल अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 से दर्शकों का दिल जीता है, वहीं अब वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका मचाने वाले हैं. इस बार वे सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं. जिसे जानेमाने डायरेक्टर कबीर खान डायरेक्ट करेंगे और साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर वे फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे.
Happy to announce our next, directed & jointly produced by @kabirkhankk starring @TheAaryanKartik. Going on floors early next year💥
Marking the coming together of #SajidNadiadwala, #KabirKhan & #KartikAaryan. This big scale spectacle is based on a true story!@WardaNadiadwala pic.twitter.com/WyJSz3XB5C
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) July 18, 2022
हालांकि परियोजना के विवरण को गुप्त रखा गया है, लेकिन इसे एक बड़े पैमाने पर मनोरंजक कहा जा रहा है, कुछ ऐसा जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. इस तरह से तीन दिग्गजों के एक साथ हाथ मिलाने की घोषणा ने निश्चित रूप से फिल्म लवर्स के बीच उत्सुकता को बढ़ा दिया है.
कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए थे. अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टड इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी और तब्बू दिखी थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

