Dilip Kumar की बहन Farida को अस्पताल में कराया गया भर्ती, Saira Banu रख रही हैं उनका ख्याल: रिपोर्ट्स
दिलीप कुमार की बहन फरीदा और सायरा बानो (Photo Credits: Instagram)

Saira Banu Takes Care of Dilip Kumar's Sister Farida as she gets Hospitalized: हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन फरीदा की तबीयत ठीक न होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मुश्किल घड़ी में अभिनेत्री और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो उनका ख्याल रख रही हैं. मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो सायरा उन्हें अस्पताल में मिलने समय-समय पर पहुंची रही हैं और उनकी सेहत का जायजा ले रही हैं. सायरा ने इसी प्रकार आजीवन दिलीप कुमार का भी ख्याल रखा था.