बॉलीवुड

एक्ट्रेस Saira Bano हिंदुजा अस्पताल के ICU वार्ड में हुई एडमिट- Reports

रिपोर्ट के मुताबिक सायरा बानो की तबीयत खराब हो गई है. जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल वो ICU वार्ड में एडमिट हैं.

एक्ट्रेस Saira Bano हिंदुजा अस्पताल के ICU वार्ड में हुई एडमिट- Reports
सायरा बानो (Photo Credits: Instagram)

हाल ही में अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया था. जिसके बाद हर कोई महान अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर करते दिखाई दिया. जिसके बाद अब एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सायरा बानो की तबीयत खराब हो गई है. जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें ICU में शिफ्ट कराया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार सायरा बानो को सांस की तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में एडमिट किया गया. फिलहाल वो ICU वार्ड में एडमिट हैं.

77 वर्षीय अभिनेत्री एक लंबे समय से दिलीप कुमार का ख्याल रख रही थी. लेकिन इस साल जुलाई में अभिनेता का निधन हो गया. जिसके बाद से वो अकेली पड़ गई हैं. ऐसे में अब उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आई हैं.

सायरा बानो ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म जंगली से की थी. उन्होंने 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी रचाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).