इस वजह से आजकल सैफ अली खान को किस नहीं करती हैं करीना कपूर
हाल ही में सैफ अली खान ने एक ऐसा बयान दिया जो आपको हैरान कर देगा. उनके बयान से ऐसा लगता है कि करीना और तैमूर आजकल उनके करीब आना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं.
सैफ अली खान और करीना कपूर बी टाउन के सबसे हॉट कपल्स में से एक माने जाते हैं. इन दोनों की कई तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इन तस्वीरों में सैफ और करीना की खूबसूरत केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है. करीना-सैफ के अलावा उनके बेटे तैमूर की तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई रहती हैं. हाल ही में सैफ अली खान ने एक ऐसा बयान दिया जो आपको हैरान कर देगा. उनके बयान से ऐसा लगता है कि करीना और तैमूर आजकल उनके करीब आना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं.
सैफ ने बताया कि, "करीना कहती हैं कि उन्हें मेरी दाढ़ी पसंद है और तैमूर मेरी दाढ़ी को खींचता रहता है लेकिन कई दिनों से इन दोनों में से किसी ने भी मुझे किस नहीं किया है. अगर मैं तैमूर को अपने हाथ पर किस करने के लिए कहता हूं, तो वो ऐसा करता है पर जब मैं उसे मेरे चेहरे पर किस करने के लिए कहता हूं तो वह बस अपने सिर को मेरे गालो तक लाता है. करीना भी बिल्कुल ऐसे ही करती हैं."
आपको बता दें कि सैफ ने कई दिनों से अपनी दाढ़ी बढ़ा रखी है और अब वह एक फिल्म भी करने जा रहे हैं जिसमें उन्हें एक नागा साधू की भूमिका में देखा जाएगा. इस रोल के लिए भी उन्हें बड़ी दाढ़ी रखनी पड़ेगी.
सैफ हाल ही में वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आए थे. इस सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. 'सेक्रेड गेम्स' में सैफ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

