बॉलीवुड

Ibrahim Ali Khan's Hot Shirtless Photo: सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम ने बनाई जबरदस्त बॉडी, 6 पैक एब्स दिखाते हुए फोटो की शेयर

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान बॉलीवुड में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इब्राहीम की फोटो इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं, जिसमें इब्राहीम अपने 6 पैक एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं.

Ibrahim Ali Khan's Hot Shirtless Photo: सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम ने बनाई जबरदस्त बॉडी, 6 पैक एब्स दिखाते हुए फोटो की शेयर
इब्राहीम अली खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) बॉलीवुड में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इब्राहीम की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं. इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. इसी बीच इब्राहीम की फोटो इंटरनेट पर धमाल मचा रही  हैं, जिसमें इब्राहीम अपने 6 पैक एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं.

इब्राहीम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने  सिक्स पैक ऐब्स को  फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए इब्राहीम ने कैप्शन में लिखा, "प्रक्रिया पर विश्वास करे." इस फोटो को उनके फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: सारा अली खान ने मॉम अमृता सिंह और भाई इब्राहीम अली खान संग पोस्ट की बचपन की फोटो, कविता लिखकर जताया प्यार

 

View this post on Instagram

 

trust the process

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on

बता दें कि इब्राहीम अपनी बहन सारा अली खान के साथ वीडियो बनाते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. वहीं कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. जो टिक टॉक पर धूम मचा रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).