Saif Ali Khan ने आज मुंबई में लगवाई COVID-19 की वैक्सीन, देखें ये ताजा Photos
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने आज मुंबई में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई. देशभर में चल रही कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत कई गणमान्य व्यक्ति ने इस वैक्सीन को लगाया है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं.
Saif Ali Khan Takes COVID-19 Vaccine: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने आज मुंबई में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई. देशभर में चल रही कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस वैक्सीन को लगवाया है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. आज सैफ भी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पहुंचे और ये टीका लगवाया.
मीडिया में आई ताजा तस्वीरों में देखा गया कि नीले रंग का कुर्ता और पेंट पहने सैफ अली खान ने यहां लाल रुमाल से अपने चेहरे को ढक रखा था. बताया जा रहा है कि सैफ ने आज कोरोना का पहला टीका लगवाया है. सोशल मीडिया पर उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें वायरल (Viral) हो चली हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि सैफ अली खान हाल ही में एक बार फिर पापा बने हैं. करीना ने बीते 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. तैमूर अली खान के बाद करीना ने एक बार फिर बेटे को जन्म दिया है. इसके चलते उनके परिवार में खुशियों का माहौल है.
सैफ और करीना भी अपने इस बच्चे की सुरक्षा का खास ख्याल रख रहे हैं. यही वजह है कि सैफ आज दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की खातिर ये वैक्सीन लगवाने पहुंचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

