इतने रुपये में बिकती है तैमूर अली खान की एक फोटो, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनकी क्यूट तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनकी क्यूट तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. अब सैफ अली खान ने इस बात का खुलासा किया है कि सबसे छोटे नवाब की एक तस्वीर की कीमत क्या होती है. सैफ अपनी बेटी सारा अली खान के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे. बातचीत के दौरान करण जौहर ने सैफ से तैमूर को लेकर भी कई सवाल किए. सैफ अली खान ने तैमूर की तस्वीरों को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प बात का खुलासा किया. सैफ ने बताया कि, "तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, उनमें से हर एक फोटो की कीमत 1500 रुपये होती है."
सैफ ने बताया कि रणधीर कपूर ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी थी. रणधीर ने उन्हें बताया था कि फोटोग्राफर्स तैमूर की एक फोटो के लिए 1500 रुपये लेते हैं. सैफ ने आगे कहा कि अगर तैमूर की तस्वीरों द्वारा उन्हें अच्छे खासे पैसे मिलते तो उन्हें इस बात पर किसी तरह का ऐतराज नहीं हैं. सैफ कहते है कि जब उन्होंने करीना से इस बारे में बात की थी, तब करीना ने उन्हें चीप कहा था.
यह भी पढ़ें :- इस बॉलीवुड स्टार के बेटे ने तैमूर अली खान को दिया फिटनेस चैलेंज, देखें Video
बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि करीना और सैफ ने मीडिया को तैमूर की तस्वीरें खींचने से मना किया है. सैफ और करीना नहीं चाहते थे कि तैमूर के दिमाग में अभी से ये सब चीजें बैठ जाएं. इसलिए उन्होंने मीडिया से तैमूर की तस्वीरें न खींचने का अनुरोध किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

