इस बॉलीवुड स्टार के बेटे ने तैमूर अली खान को दिया फिटनेस चैलेंज, देखें Video
चैलेंज खत्म करने के बाद इस सुपरस्टार के बेटे ने तैमूर, रूही, यश,लक्ष्य और आहिल को भी नॉमिनेट किया.
हाल ही में फिटनेस चैलेंज सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा था. बॉलीवुड के कई सितारों ने इस चैलेंज को स्वीकार किया था और अपने वर्कआउट के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. अब रितेश देशमुख के बेटे राहिल ने भी इस चैलेंज को स्वीकार किया है. जेनेलिया डिसूजा ने राहिल के फिटनेस चैलेंज के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते वक्त जेनेलिया ने लिखा कि, "राहिल ने फिटनेस चैलेंज को स्वीकार किया. अब वह इस चैलेंज को एक्सेप्ट करने के लिए बच्चा गैंग को भी नॉमिनेट करता हैं."
वीडियो में राहिल रॉक क्लाइम्बिंग करते हुए दिख रहे हैं और पापा रितेश उनकी मदद कर रहे हैं. जेनेलिया भी उनको संभालती हुई नजर आ रही हैं. चैलेंज खत्म करने के बाद राहिल तैमूर, रूही, यश,लक्ष्य और आहिल को भी नॉमिनेट करते हैं.
वैसे अब फैन्स को तैमूर के फिटनेस चैलेंज का इंतजार रहेगा. हाल ही में रक्षाबंधन के अवसर पर तैमूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. उन तस्वीरों में तैमूर ट्रेडिशनल अवतार में दिख रहे थे. तैमूर का क्यूट अवतार फैन्स को काफी पसंद आया था. इसके अलावा राखी मनाते हुए भी तैमूर की कई तस्वीरें सामने आई थी. इन तस्वीरों में तैमूर इनाया और सारा अली खान से राखी बंधवाते हुए नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2018 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

