बॉलीवुड

Adipurush: हो गया कन्फर्म प्रभास की फिल्म में सैफ अली खान बनेंगे लंकेश

दरअसल सैफ आदिपुरुष में विलेन का किरदार निभा सकते है ये खबर पहले घूमने लगी थी. लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग चुकी है और सैफ अली खान ही इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

Adipurush: हो गया कन्फर्म प्रभास की फिल्म में सैफ अली खान बनेंगे लंकेश
सैफ अली खान (Photo Credits: IANS)

प्रभास (Prabhas) की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है. फिल्म में प्रभास के अपोसिट सैफ अली खान (Saif Ali Khan) विलेन का किरदार निभाने जा रहें हैं. वो फिल्म लंकेश के किरदार में नजर आयेंगे. दरअसल सैफ आदिपुरुष में विलेन का किरदार निभा सकते है ये खबर पहले घूमने लगी थी. लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग चुकी है और सैफ अली खान ही इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं. दरअसल सैफ अली खान ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से खास बात करते हुए इस खबर को कन्फर्म किया है कि वो आदिपुरुष में दानव रुपी लंकेश का रोल निभाने जा रहें हैं.

सैफ अली खान ने बात करते हुए कहा कि मैं ओम दादा के साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं. उनके पास भव्य दृष्टि और तकनीकी ज्ञान है. मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर काफी रोमांचित हूं. मैं एक शैतानी किरदार निभाते हुए ताकतवर प्रभास के साथ तलवार टकराने को तैयार हूं.

जब फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा कि सैफ अली खान तानाजी में उदयभान के किरदार से हम सभी को हैरान कर दिया था. अब वो अपने इस लेवल को आदिपुरुष से और भी ऊपर लेकर जाएंगे. प्रभास के साथ अच्छे और बुरे की लड़ाई में वो एक परफेक्ट चॉइस हैं.

फिल्म का काम अभी प्री-प्रोडक्शन के स्टेज पर हैं जबकि फिल्म की शूटिंग 2021 से शुरू होगी. जबकि मेकर्स इस फिल्म साल 2022 में रिलीज करने की प्लान कर रहें

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).