Sachin Tendulkar की बेटी Sara Tendulkar ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम, तस्वीरें मचा रही हैं सनसनी (See Pics)
क्रिकेट की दुनिया के मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सारा ने हाल ही में बतौर मॉडल अपनी नई शुरुआत की है.
Sara Tendulkar Photos: क्रिकेट की दुनिया के मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सारा ने हाल ही में बतौर मॉडल अपनी नई शुरुआत की है. उन्होंने एक क्लोथिंग ब्रैंड के लिए बतौर मॉडल काम किया है जिसका प्रमोशनल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अभिनेत्री बनिता संधू, तानिया श्रॉफ (बिजनेसमैन जयदेव श्रॉफ की बेटी) के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं.
वैसे तो सारा को लोग उनके पिता के चलते जानते हैं लेकिन अब वो अपनी अलग पहचान कायम करने में जुट गई हैं. 24 वर्षीय सारा खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं और यही वजह है कि इंटरनेट पर उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है. सारा ने अपना ये नया प्रमोशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
एक तरफ जहां सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है और वो आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स का भी हिस्सा रहे वहीं बेटी सारा भी अब लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इंस्टाग्राम पर सारा के 16 लाख फॉलोअर्स मौजूद हैं जिससे उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

