रितेश देशमुख को नए हेयरस्टाइल के लिए किया गया ट्रोल, यूजर्स ने कहा- मुर्गे की चोंच है क्या?
फिल्मी सितारे अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. एक्टर्स को कई दफा उनके लुक के कारण ट्रोल भी होना पड़ता है. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. रितेश ने अपना हेयरस्टाइल बिल्कुल बदल लिया है
फिल्मी सितारे अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. एक्टर्स को कई दफा उनके लुक के कारण ट्रोल भी होना पड़ता है. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. रितेश ने अपना हेयरस्टाइल बिल्कुल बदल दिया है. उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’souza) ने ही उनकी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जेनेलिया ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "मैंने रितेश को एक नए लुक से मुझे सरप्राइज करने के लिए कहा था और वो ये Red Squirrel Tail लेकर आए हैं...ये कूल है ना?"
रितेश को उनके लुक के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने उनके लुक के बारे में लिखा कि, "ये क्या है...मुर्गे की चोंच?" दूसरे यूजर ने लिखा कि, "ये कूल नहीं है...सॉरी." इसके अलावा भी उनके हेयरस्टाइल की कई लोगों ने आलोचना की.
आपको बता दें कि रितेश देशमुख को जल्द ही फिल्म 'हाउसफुल 4' में देखा जाएगा. फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, कृति सेनन और कृति खरबंदा जैसे सितारे भी नजर आएंगे.फरहाद समजी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

