अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच तोते के वीडियो को लेकर हुई मजेदार बातचीत, पढ़कर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) को जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'टोटल धमाल' में साथ देखा गया था. दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) को जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'टोटल धमाल' में साथ देखा गया था. दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं. हाल ही में दोनों के बीच ट्विटर पर एक तोते (Parrot) के वीडियो को लेकर मजेदार बातचीत हुई. जब आप अजय और रितेश के ट्वीट्स पढ़ेंगे, तब आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, इस वीडियो का कनेक्शन अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' (Phool Aur Kante) के आइकॉनिक सीन से है. वीडियो में एक तोते को अजय देवगन की तरह दो गाड़ियों पर सवार देखा
जा सकता है.
जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं, उस वीडियो को एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अजय ने उस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मैं काफी प्रभावित हुआ लेकिन उड़ना भूल गया क्या?". अजय के ट्वीट को रितेश ने रीट्वीट किया और लिखा कि, "शादी हो चुकी है उसकी...अजय देवगन."
Shaadi ho chuki hai uski.... @ajaydevgn https://t.co/q5xwKpUQvq
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 26, 2019
आपको बता दें कि अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आएंगे. फिल्म में तब्बू और रकुलप्रीत भी अहम भूमिका में है. आकिव अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 मई को बड़े पर दस्तक देगी. रितेश देशमुख की बात करें तो उन्हें 'हाउसफुल-4' में देखा जाएगा. फिल्म में बॉबी देओल और अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में है. फिल्म इसी साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

