अबकी बार तापसी दिखेंगी कोर्टरूम में ऋषि कपूर के साथ, फिल्म 'मुल्क' 27 जुलाई को होगी रिलीज
अभिनेता ऋषि कपूर और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'मुल्क' 27 जुलाई को रिलीज होगी. ऋषि ने सोमवार को फिल्म की एक तस्वीर ट्वीट की.
मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'मुल्क' 27 जुलाई को रिलीज होगी. ऋषि ने सोमवार को फिल्म की एक तस्वीर ट्वीट की. इसमें वह एक अदालत के एक कक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं और तापसी वकील की पोशाक में नजर आ रही हैं.
ऋषि ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'मुल्क' 27 जुलाई को रिलीज होगी."
Courtroom drama “Mulk”will get its theatrical release on the 27th July,2018. A Benaras Media Works presentation,the film is directed by Anubhav Sinha produced by Deepak Mukut and Anubhav Sinha. It is presented by Kamal Mukut. pic.twitter.com/v0IMe5fXso
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 21, 2018
तापसी ने भी इसी तस्वीर को साझा कर लिखा, "एक बार फिर अदालत होगी, कटघरा होगा, एक परिवार होगा, एक मानसिकता होगी और विरोध होगा. शायद मौजूदा समय का सबसे प्रासंगिक विषय 'मुल्क'
और हाँ ..... रमज़ान मुबारक :)."
- Aarti
(पूरा नाम जानने के लिए मिलिए cinema घर मैं 27th July 2018 को..... इन्तज़ार रहेगा) .
एक बार फिर अदालत होगी, कटघरा होगा, एक परिवार होगा, एक मानसिकता होगी और विरोध होगा। perhaps the most relevant topic of current time #Mulk
और हाँ ..... रमज़ान मुबारक :)
- Aarti
(पूरा नाम जानने के लिए मिलिए cinema घर मैं 27th July 2018 को..... इन्तज़ार रहेगा) pic.twitter.com/lHaM08kcAB
— taapsee pannu (@taapsee) May 21, 2018
तापसी पन्नू ने इस से पहले फिल्म पिंक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों पर छाप छोड़ी थी. जिसे काफी सराहा गया था. फिल्म मुल्क में तापसी एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाती नजर आएंगी. यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है.
फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं और इसके निर्माता दीपक मुकुट और अनुभव सिन्हा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2018 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

