पाकिस्तान में ऋषि कपूर के पुश्तैनी घर पर मंडराया संकट! क्या अधूरी रह जाएगी दिवंगत एक्टर की ये ख्वाहिश?

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के पाकिस्तान स्थित पुश्तैनी मकान पर संकट मंडराता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पेशावर स्थित उनके मकान को तोड़ने का फैसला लिया जा सकता है.

ऋषि कपूर और उनका पुश्तैनी मकान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के पाकिस्तान स्थित पुश्तैनी मकान पर संकट मंडराता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पेशावर (Peshawar, Pakistan) स्थित उनके मकान को तोड़ने का फैसला लिया जा सकता है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के किस्स्वा ख्वानी बाजार स्थित उनके मकान को वहां ऐतिहासिक स्मारक का दर्जा प्राप्त है. साल 2018 में पाकिस्तान की सरकार ने इस कपूर हवेली को एक म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला लिया था. ऋषि कपूर भी यही चाहते थे और इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान सरकार से गुजारिश भी की थी.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ऋषि कपूर को आश्वासन दिया था कि सरकार उस घर को एक म्यूजियम में बदल देगी. लेकिन वहां का स्थानीय लोगों की मानें तो ये घर अब भूतिया मकान बन गया है. इमारत की खस्ता हालत को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये कभी भी ढह सकता है. इस घर की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ये कभी भी गिर सकती है.

वर्तमान में कपूर खानदान के इस घर के मालिक हाजी मुहम्मद इसरार हैं जो शहर के नामचीन और धनवान ज्वैलर हैं. अब सरकार इस मकान को खरीदना चाहती हैं लेकिन इसके मालिक इसपर एक व्यावसायिक इमारत बनाना चाहते हैं. इसके लिए वो 3-4 दफा कोशिश भी कर चुके हैं लेकिन इसके बाद खैबर पख्तूनख्वा के हेरिटेज डिपार्टमेंट ने उनपर एफआईआर दर्ज करा दिया था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बॉलीवुड को दी ये सौगात, पेशावर स्थित राज कपूर के घर को लेकर किया बड़ा फैसला

ये भी कहा जा रहा था कि सरकार उस जगह म्यूजियम में बदलने में नाकाम रही है क्योंकि घर के मालिक और उनके बीच पैसों को लेकर सहमती नहीं बन पाई थी. इस मकान की कीमत 5 करोड़ के आसपास की बताई जा रही है. लेकिन घर के मालिक ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि वो केवल इस घर को हटाकर वहां कमर्शियल बिल्डिंग बनाना चाहते हैं.

हाजी मुहम्मद इसरार ने कहा, "मेरे पास मेरी जरूरतों के लिए काफी पैसा है. मैं पेशावर के सबसे बड़े ज्वैलरी मार्केट में 120 किलो से 160 किलो तक सोना सप्लाई करता हूं. वहां के रहिवासियों को डर है कि ये घर कभी भी गिर सकत है अगर सरकार ने समय रहते इसपर ध्यान नहीं दिया.

आपको बता दें कि इसी घर में मशहूर पृथ्वीराज कपूर और बेटे राज कपूर का जन्म हुआ था. ऋषि कपूर अपने भाई रणधीर कपूर के साथ 1990 में यहां आए थे. साल 1947 में विभाजन के बाद कपूर खानदान भारत आ गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\