Oscar Awards 2019: ऋषि और नीतू कपूर ने 'Kapoor & Sons' के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम को चौथी बार ऑस्कर जीतने पर दी बधाई
अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अंतर्राष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम (Greg Cannom) को 91वें अकेडमी अवार्ड्स में उनका (ग्रेग) चौथा ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है...
मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अंतर्राष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम (Greg Cannom) को 91वें अकेडमी अवार्ड्स में उनका (ग्रेग) चौथा ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है. फिल्म 'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर को बिल्कुल अलग लुक देने में कैनम का हाथ था. कैनम ने फिल्म 'वाइस' में हॉलीवुड स्टार क्रिश्चियन बेल को पूर्व राष्ट्रपति डिक चेनी का लुक देने के लिए अवॉर्ड जीता.
ऋषि ने सोमवार को कैनम के साथ की अपनी तस्वीर ट्वीट की और कैप्शन में लिखा, "फिल्म 'वाइस' के लिए आपको चौथा ऑस्कर जीतने पर बधाई ग्रैग कैनम. आपने मेरे साथ 'कपूर एंड संस' की थी. शाबाश." 66 वर्षीय अभिनेता ने फिर फिल्म के अपने लुक को साझा किया और बताया कि इस लुक को पाने में उन्हें रोज पांच घंटे लगते थे.
View this post on Instagram
Congratulations Greg cannom for your 4rth oscar 🙌#kapoornsons #transformation
यह भी पढ़ें: एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में आलिया भट्ट ने कहा- उनके लिए कोई कड़वाहट नहीं
वहीं, उनकी पत्नी नीतू ने लिखा, "ग्रेग कैनम आपको चौथा ऑस्कर जीतने की बधाई." 'हॉलीवुडर्पिोटर डॉट कॉम' के मुताबिक, यह कैनम का 10वां नामांकन था और चौथी जीत है. इससे पहले वह 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन', 'मिसेस डाउटफायर' और 'ड्रैकुला' के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं. साल 2005 में कैनम ने मेकअप में इस्तेमाल होने वाला एक विशेष मोडिफाइड सिलिकन मैटेरियल विकसित करने के लिए टेक्निकल अचीवमेंट अवॉर्ड जीता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

